Big StoryCity

हसदेव जंगल की कटाई रोकने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय को खून से लिखा पत्र

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने हसदेव की जंगल कटाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा अपने खून से पत्र। अभिषेक कसार ने बताया कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लगातार हसदेव के जंगलों की कटाई की जा रही है तबसे युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन कर रही है। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि प्रभू श्री राम अयोध्या आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर ननिहाल की जंगलों को क्यों नष्ट किया जा रहा है । मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने पेश किया है आप जल जंगल जमीन की रक्षा करें विष्णुदेव साय जी। अगर आदिवासियों का घर छीन जाएगा तो आदिवासी कहां रहेंगे, कैसे जियेंगे आप ख़ुद आदिवासी समुदाय से आते है आपको तो अच्छे से पता होगा। हम अपने लहू से पत्र लिखकर मांग करते हैं फर्जी ग्रामसभा की जांच कराइए और आदिवासियों को न्याय दिलाइए। छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ बनने से बचाइये।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button