City

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में रचा कीतिर्मान, 2 लाख लोगों ने एक साथ गाया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में कीतिर्मान रचा गया। एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ जब आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर शुक्रवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड में करीब 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया। ओम सेवा मंडली, शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन के कार्यक्रम में देशभर से करीब 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। अमेरिका से भी कई शख्स वंदे मातरम गाने रायपुर पहुंचे। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी ने एक स्वर में राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गाया और इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाकर रिकॉर्ड बनाया। रायपुर में इस आयोजन से अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े। इस तरह से कुल 2 लाख लोगों ने वंदे मातरम गाया। इससे पहले संस्था ने साल 2019 में 15 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकालकर इतिहास रचा था। कार्यक्रम में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, पद्मश्री उषा बारले, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदर दास महंत आदि फेमस हस्तियां शामिल हुई। इस आयोजन में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुपम गार्डन से झांकी निकालकर की गई। इसमें स्कूल के नन्हे-मु्न्ने बच्चों और छात्रों ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद बोस, झांसी की रानी आदि वेशभूषा धारण कर पैदल मार्च करते हुए मुख्य आयोजन स्थल पहुंचे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समा बांधा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button