City

सुजीत मंडल गण सुरक्षा पार्टी के पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी ने आमा तालाब उद्यान एवं तालाब की सफाई अभियान चलाया

रायपुर। गण सुरक्षा पार्टी के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री सुजीत मंडल के नेतृत्व में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान के तहत आम तालाब उद्यान में सफाई अभियान चलाया और निकटतम तालाब की सफाई अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया। तथा स्वच्छता अभियान चलाकर हर व्यक्ति को अपने दायित्व कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए।
 स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में समाज सेवकों एवं गण सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सफाई अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी सुजीत मंडल, नवरंग शर्मा, अभिताष शर्मा, नवीन खंडेलवाल,  संतराम ध्रुव, अशोक लोधी, बाबा कनडरा, मुकेश राठौर, विपिन मिश्रा एवं भारी संख्या में समाज के लोग एवं गण सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्तागण स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button