Uncategorized

सीएम की घोषणा के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CG-जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सीएम की घोषणा के बाद डॉक्टरों ने लिया फैसला, आज से ही काम पर लौटे...

रायपुर। प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। मांगो को लेकर जूनियर डॉक्टर 31 जुलाई से हड़ताल पर थे। डॉक्टरों की हड़ताल से सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज मुख्यमंत्री ने जूनियर डॉक्टरों की मुख्य मांग स्टाइपेंड का पैसा बढ़ाने की घोषणा की थी। सीएम ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। इस घोषणा के बाद प्रदेशभर में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करते हुए तत्काल काम पर भी लौटने का फैसला किया है।


मुख्यमंत्री द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने पर अब

पीजी प्रथम वर्ष-53550 से 67500 प्रति माह

पीजी द्वितीय वर्ष-56700 से 71450 प्रति माह

पीजी तृतीय वर्ष-59200 से 74600 प्रति माह

एमबीबीएस इंटर्नशिप-12600 से 15500 प्रति माह किया गया है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button