kanker

श्रीमती राजेश्वरी रमाशंकर सिन्हा को (पी.एच.डी) के डिग्री डाक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित

चारामा।श्रीमती राजेश्वरी रमाशंकर सिन्हा शासकीय जनपद प्राथमिक शाला जैसाकर्रा मैं शिक्षिका के पद पर सेवा दे रही है। जो कि नगर पंचायत बंगला पारा चारामा की निवासी है। जिसे दीक्षांत समारोह मुंबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फिलासफी (पी.एच.डी) की डिग्री मानद उपाधि प्राप्त की जिसमें मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुधीर सावंत पूर्व संसद सदस्य सोल्जर फैट के अध्यक्ष मुंबई आचार्य रतनलाल सोनगरा प्रख्यात लेखक एवं मुख्य सलाहकार एस एस ए इंडिया, डॉ. नंदकुमार राऊत अवर सचिव मंत्रालय मुंबई, सम्मानित अतिथि एम आर श्री अर्जुन यादव फिल्म अभिनेता एवं डायरेक्टर मुंबई, डॉ स्नेहा देशपांडे सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ संदेश शिरसाथ (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट) सदस्य बाल कल्याण समिति मुंबई, राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एस.टांडेकर (एस. एस. ए) भारत के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पूर्व श्रीमती राजेश्वरी रमाशंकर सिन्हा को 11 मार्च सन् 2018 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया गया था, उसके बाद 9 दिसंबर 2018 को दिल्ली में शिक्षा रत्न'(सावित्रीबाई फुले) राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया था फिर 27 मई 2018 को नागपुर में शिक्षा रत्न’ (डॉ .सर्वपल्ली राधाकृष्णन) राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया था। और 9 जून 2019 को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में` राष्ट्र के गौरव’ इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 22 दिसंबर 2022 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है, राज्य पुरस्कार एक राष्ट्रीय पुरस्कार दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दो कई जिलों और कई राज्य में सम्मानित हुई है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button