Big StoryCity

शुक्ला ने कहा – ट्रेनें रद्द करना जन विरोधी फैसला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा रेलवे ने पिछले एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ से चलाने वाली 40 से अधिक यात्री ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया तथा 14 लोकल ट्रेनों को भी रेलवे बंद करने का फरमान जारी कर दिया है यह रेलवे का जन विरोधी फैसला है। श्री शुक्ला ने कहा, मोदी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की रेल यात्री सुविधाओं को अनदेखा कर रही है। बिना किसी ठोस कारण के यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला मोदी सरकार द्वारा पिछले तीन साल से लिया जा रहा है। भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता रेलवे और मोदी सरकार की मनमानी पर चुप्पी साधे हुए हैं। पिछले एक पखवाड़े में डेढ़ दर्जन केंद्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सभी छत्तीसगढ़ आए लेकिन किसी भी भाजपा नेता ने छत्तीसगढ़ की बदहाल रेल सुविधा के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button