Sports

विराट रोहित शर्मा को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार ने कोहली से पूछा ये बेतुका सवाल, विराट हो गए ‘आग बबूला’आग बबूला

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाज की और शाहीन के शुरुआती विकेटों की वजह से भारत के बल्लेबाज दबाव में आ गए थे. शाहीन के शुरुआती ओवरों के उस स्पेल की वजह से ही भारतीय टीम ने 20-25 रन कम बनाए जो बाद का हार का एक बड़ा कारण बना.
दुबई: टी20 वल्र्ड कप में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इस करारी हार के साथ ही भारत का वल्र्ड कप मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं हारने का सिलसिला भी टूट गया. टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। वल्र्ड कप जैसे टूर्नामेंट में पहली बार भारत के खिलाफ पाकिस्तान के जीतने पर पाकिस्तानी पत्रकार होश खो बैठे और मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली से बेतुके सवाल पूछने लगे. इसके बाद विराट कोहली ने पाकिस्तानी पत्रकारों की जमकर क्लास लगाई और बोलती बंद कर दी। एक पाकिस्तानी पत्रकार सैय्यद हैदर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से पूछा कि क्या आज उन्हें रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को खिलाना चाहिए था जो अच्छे फॉर्म में थे. फिर क्या था विराट कोहली ने पाकिस्तानी पत्रकार को लताड़ लगाते हुए पूछा कि क्या अगर वो कप्तान होते तो रोहित शर्मा को टी-20 टीम से बाहर करतें? इस पर पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई और वह हंसने लगा. विराट ने आगे जवाब देते हुए कहा कि अगर विवाद ही खड़ा करना है, तो पहले बता दीजिए मैं भी उसी हिसाब से जवाब दूं।
विराट ने यूं अक्ल लगाई ठिकाने
एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार सवीरा पाशा ने पाकिस्तान की जीत के नशे में चूर होकर विराट कोहली से पूछा कि क्या भारत पाकिस्तान से ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से हारा है. क्या भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा एकाग्रता नहीं दिखाई और सोचा कि आने वाले मैच में भारत ज्यादा एकाग्र हो कर खेलेगा? इस पाकिस्तानी पत्रकार को विराट ने लताड़ लगाते हुए कहा, ‘जो बाहर से सवाल पूछ रहे हैं वो एक बार हमारी किट पहन कर मैदान में आएं. तब उन्हें पता चलेगा कि प्रेशर क्या होता है. पाकिस्तान जैसी टीम अपना दिन होने पर किसी को भी हरा सकती है. विराट ने आगे जवाब देते हुए कहा कि उनकी टीम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेती है और सभी के खिलाफ अच्छा खेलने के लिए मैदान पर उतरती है।
हार का बड़ा कारण
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाज की और शाहीन के शुरुआती विकेटों की वजह से भारत के बल्लेबाज दबाव में आ गए थे. शाहीन के शुरुआती ओवरों के उस स्पेल की वजह से ही भारतीय टीम ने 20-25 रन कम बनाए जो बाद का हार का एक बड़ा कारण बना। विराट के मुताबिक दूसरी पारी में जब पाकिस्तान खेल रही थी तब 10 ओवर के बाद ओस आ गई थी, जिसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी और गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल था, जिसकी वजह से धीमी गेंद डालने का हथियार भी खराब हो गया था, जिस कारण यह शर्मनाक हार भारत को मिली।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today