kanker

राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, अजय मंडावी ने कहा- गणित तार्किक विचारों की भाषा


कांकेर में राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ प्रथम जिला स्तरीय कार्यक्रम,अजय मंडावी ने कहा- गणित तार्किक विचारों की भाषा

कांकेर। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय गोविंदपुर में किया गया। जिला समन्वय पवन कुमार सेन ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के दिशा निर्देश पर जिले में जिला स्तरीय गणित दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि पदमश्री अजय मंडावी, अध्यक्षता तारा पोटाई शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय एवम विशेष अतिथि रोशन वर्मा प्राचार्य हायर सेकेंडरी सिदेसर, नीलिमा यादव संभावना फाउंडेशन रहे।  प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय मंडावी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान गणित मेरा पसंदीदा विषय रहा है। आज भी कला के क्षेत्र में गणित के सिद्धांत काम को आसान बना देते है। जीवन के हर पायदान में गणित का विशेष महत्व हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन भुवन जैन जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में जिले में जितने हायर सेकंडरी स्कूल है उनके अनुपात में गणित विषय में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुझान पैदा करना इस आयोजन का उद्देश्य है।  जेईई आईआईटी एविएशन जैसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों के लिए गणित विषय के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। गणित के विषय विशेषज्ञों को गणित विषय में अधिक बच्चों को प्रेरित करने के लिए कार्य करना चाहिए।


कार्यक्रम में व्याख्यान माला के अंतर्गत आचार्य रोशन वर्मा ने श्रीनिवास रामानुजन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए गणित संस्कृत की जगह इतिहास हमारे आसपास में गणित के सिद्धांत की उपलब्धता, गणित क्यों कठिन लगता हैं विषय पर बात रखी। व्याख्याता नंदू किशोर सोनी ने थीम मैथ्स इज फन इट्स फोर एवरीवन पर विचार रखते हुए खेल खेल में गणित को सीखने, पहेली, ट्रिक्स के साथ, नवाचार पर जोर दिया। क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, गणित प्रतियोगिता में 52 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने श्रीनिवास रामानुजन, गणित के अवधारणाओं पर आधारित पोस्टर बनाए। गणित मॉडल प्रदर्शनी में थेल्स प्रमेय, त्रिकोणमिति, सारणी चार्ट  को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में तान्हवी उर्वसा, विनय मंडावी ने गणित के संबंध में अपने अनुभव को बताया। क्विज प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम तानवी उर्वसा सेजेस भानुप्रतापपुर, द्वितीय चेष्ठा ठाकुर सेजेस भानुप्रतापपुर, तृतीय स्थान निखिल कवाची सेजेस नरहरपुर और सीनियर वर्ग में प्रथम हर्षित जैन, हर्षित जैन कोकनपुर, द्वितीय विनय मंडावी, तरुण उइके अमोड़ा तृतीय स्थान पर समीर मंडावी किशन कोरेटी मूरडोंगरी रहे। चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम खुशबू नायक सेजेस नरहरपुर, द्वितीय नेवेंद्र विश्वकर्मा पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकंडरी, तृतीय स्थान आशीष मंडावी माशा अर्जुनी और सीनियर वर्ग में प्रथम तरुण सिंहा मूरडोंगरी, द्वितीय नेहा साहू कन्या आवासीय ने प्राप्त किया। गणित मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम कुसुम साहू, आशी योगी सेजेस भानुप्रतापपुर द्वितीय स्थान टेश्वरन, सुभादीप टीकादार सेजेस भानुप्रतापपुर और तृतीय स्थान योगिता साहू, भूमिका मंडावी कन्या आवासीय गोविंदपुर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक व्याख्याता राजेश सिंह देव माकड़ीखुना, अखिलेशकर शर्मा सिंगारभाट, ओमप्रकाश सेन धनेलीकन्हार, तेजराम कौशिक कन्या कांकेर, यशवंत जैन धनेलीकन्हार, दिनेश सिंहा कोदागांव, प्रदीप सेन तरांदुल, अल्पेश वट्टी कन्या आवासीय, गोपाल साहू सिदेसर, चाकेश्वर साहू पोटगांव, जीआर साहू ढेकुना रहे। कार्यक्रम में पवन कुमार सेन जिला समन्वयक विज्ञान, पुष्पांजलि ठाकुर, कौशल मंडावी, प्रज्ञा ठाकुर, खुहाली ठाकुर, देवश्री सलाम, जानकी पटेल एवं कन्या आवासीय विद्यालय गोविंदपुर की छात्राएं उपस्थित रही।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today