National

राशिफल 27 मार्च : धनु राशि वाले करेंगे धार्मिक अनुष्‍ठान , जानें अन्य राशियों की स्थिति

राशिफल-
मेष – 
विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लेखनी से काम करने वालों कवियों, लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देना और काली वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।


वृषभ – कलहकारी सृष्टि का सूजन हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। अच्‍छी स्थिति कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन – पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यापारिक लाभ के अवसर दिख रहे हैं। मित्रों, भाइयों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी चल रही है। लाल वस्‍तु का दान करें। कोई हरी वस्‍तु अपने पास रखें।

कर्क – आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। यह अस्‍थाई है। अच्‍छी स्थिति अभी बहुत नहीं कही जाएगी। मंगल और राहु का एक साथ होना आपकी व्‍यवसायिक स्थिति को खराब दिखा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। प्रेम भी मंगल के जिम्‍मे है तो वो भी थोड़ा सा अनबन की स्थिति चल रही है। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह – बिलकुल सितारों की भांति चल रहे हैं। उर्जावान बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

कन्‍या – मन चिंतित बना रहेगा। ज्‍यादा सोचने के शिकार होंगे। काल्‍पनिक भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। सूर्यदेव को जल देना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

तुला – आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से कुछ अच्‍छे समाचार मिल सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्‍यापार भी आपका सही चल रहा है। तांबे का पात्र दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

वृश्चिक – व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। काली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु अपने पास रखें।

धनु – धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेंगे। मंदिर की यात्रा हो सकती है। भाग्‍य साथ देगा। संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर – अच्‍छी स्थिति कही जाएगी लेकिन परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। ओवरऑल आप सही चल रहे हैं लेकिन एक दिन के लिए खराब समय है। चोट न लगे, किसी परेशानी में न पड़ें। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम सही चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहें। बस आज का दिन बचाकर निकल जाएं। ताम्रपात्र दान करना अच्‍छा रहेगा।

कुंभ – रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम प्राप्‍त रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की भी अच्‍छी स्थिति रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। चौतरफा अच्‍छा समय कहा जाएगा। आनंददायक जीवन रहेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन – शत्रु पक्ष स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। बहुत प्रयास नहीं करना पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम स्थिति में रहेगा। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते जा रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today