National

राशिफल 22 मार्च: पढ़े सोमवार का राशिफल

राशिफल-
मेष-उद्यमी बने रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। भाइयों, बहनों और मित्रों का साथ होगा जिससे आप तरक्‍की करते दिखेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम में थोड़ी दूरी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। काली वस्‍तु का दान करें।



वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अक्रामकता और वाणी पर काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छे चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। फिर भी सिर या आंख में परेशानी हो सकती है। ध्‍यान रखें। प्रेम, व्‍यापार सही चलते जा रहे हैं। साझेदारी में न उलझें। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार की भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। इन दिनों थोड़ा बचकर पार करें। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी कुछ बेहतर होगा। प्रेम और संतान भी पहले बेहतर होगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या-जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। व्‍यापार में वृद्ध‍ि होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार, प्रेम सब बहुत अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ने लगे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार भी सही चल रहा है। कोई समस्‍या की बात नहीं है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, व्‍यापार मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें या किसी मवेशी को चारा खिलाएं अच्‍छा होगा।

धनु-शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी पर चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार पहले से बेहतर दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, थोड़ा परेशान हो सकते हैं। प्रेम सही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करते रहें।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापार की दृष्टि से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृहकलह का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button