City

माता कर्मा चौक का रामनगर में अनावरण

रायपुर। राजधानी के पश्चिम विधानसभा के रामनगर में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा के नाम पर भव्य चौक का अनावरण किया गया। कार्यक्रम गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के आतिथ्य तथा विधायक विकास उपाध्याय की अध्यक्षता तथा प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहलसिंह साहू के विशिष्ट आतिथ्य में चौक का विधि-विधान के साथ अनावरण किया गया। इसमें भक्त माता कर्मा की भव्य शोभायात्रा, प्राण-प्रतिष्ठा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि माता कर्मा चौक में एक छोटे कॉरिडोर के साथ विशेष विद्युत साज-सज्जा के साथ मनमोहक चौक का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, दुग्ध संघ के अध्यक्ष विपिन साहू, पर्यटन मंडल की उपाध्यक्षा चित्ररेखा साहू, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू, शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशवराम साहू, हनुमंत साहू, पार्षद मनीराम साहू, भोलाराम साहू, गेंदराम साहू, खेमलाल साहू, कमलनारायण साहू, देवकुमार साहू, सूरज साहू, गोलू साहू, भागवत साहू, मेघराज साहू, शशिकांत साहू, सुमितराज साहू, प्रफुल्ल साहू, विनय साहू, छोटू साहू, दिलीप साहू व सामाजिकजन उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button