June 11, 2026

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीती एशियाई चैंपियंस ट्राफी, पीएम मोदी ने दी बधाई

0
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीती एशियाई चैंपियंस ट्राफी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर दूसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्राफी जीती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्राफी जीतने की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘भारत की नारी शक्ति ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमारी महिला हॉकी टीम को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। उनके शानदार कौशल, जुनून और अथक दृढ़ संकल्प ने हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए चैम्पियंस को बधाई।’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *