Big StoryEntertainment

पुलिस की वर्दी पहने दिखे रणबीर कपूर

मूंछ लगाए रोहित शेट्टी के साथ दिया पोज, एड शूट से वायरल हुए फोटोज



मुंबई। रणबीर कपूर को अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता एनिमल से मिली। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में तकरीबन 817 करोड़ का कलेक्शन किया। इंटरनेट पर हाल ही में रणबीर कपूर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रणबीर पुलिस की वर्दी पहने, रोहित शेट्टी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने एनिमल फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। फिल्म में उनका खूंखार और अल्फा मेल का किरदार लोगों ने भी खूब पसंद किया। बुधवार से रणबीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। फोटोज में रणबीर पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मूंछ भी लगाई हुई है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ रणबीर एक फोटो में पोज देते भी दिखाई दिए। रणबीर और रोहित शेट्टी को साथ में देखकर फैंस अनुमान लगाने लगे कि शायद रणबीर डायरेक्टर की आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। फैंस को लगा कि शायद रणबीर रोहित की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन सकते हैं। रणबीर कपूर मूंछ लगाए और पुलिस की वर्दी पहने दिखे। रणबीर कपूर मूंछ लगाए और पुलिस की वर्दी पहने दिखे। जहां एक फैन ने लिखा- हम रणबीर को इस लुक में देखना चाहते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- रणबीर को देखकर कॉप वाली वाइब आ रही है। बता दें, रणबीर और रोहित ने किसी फिल्म नहीं बल्कि एक एड शूट के लिए साथ में कॉलेबोरेट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button