City

श्रावणी पूर्णिमा पर करणी सेना कल महादेव घाट पर करेगी गंगा महाआरती

अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बनारस की तर्ज पर होगी मां खारुन गंगा महाआरती

प्रत्येक महीने की पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है भव्य आयोजन

रायपुर | बुधवार को महादेव घाट रायपुर में संध्या 05 बजे से की जाएगी खारुन गंगा महाआरती। गत 8 महीनों से लगातार करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छग प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बनारस की तर्ज पर माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को संपन्न होने वाली खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव पूजन इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा की संध्या को रक्षाबंधन के दिन आयोजित किया जाएगा। यह आरती प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चारों के बीच संपन्न होगी। इस अवसर पर रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट लल्लू महाराज की टीम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री तोमर ने करणी सेना की अपनी टीम एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति के साथ शहर के सभी सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या में इस महाआरती में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।


यह आरती गत वर्ष दिसंबर 2022 से प्रत्येक महीने की पूर्णिमा की तिथि पर होती आ रही है। प्रत्येक माह आरती में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इस बात की सूचक है कि इस पुण्य आयोजन में जन भागीदारी और आस्था इसे पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनाती जा रही है जिससे प्रभावित होकर अन्य स्थानों में भी खारुन की तरह लोक उपलब्ध नदियों का पूजन आरंभ हो रहा है। इस बार की आरती में बहनें विशेष रूप से रक्षाबन्धन के पुण्य अवसर पर अपने भाइयों की सुरक्षा हेतु हटकेश्वर महादेव से प्रार्थना करेंगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button