City

जनता की सुविधा के लिए राजधानी में पूरा होगा स्काईवॉक का निर्माण : राजेश मूणत

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बड़ा बयान सामने आया है। राजेश मूणत ने कहा कि शहर के विकास और जनता के सुविधा के लिए स्काईवॉक को पूरा किया जायेगा। शहर के प्रमुख मार्ग पर बन रहे स्काई वाक का निर्माण कांग्रेस की भूपेश सरकार ने रुकवा दिया था। अब फिर से भाजपा की सरकार बानी है और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी चुनाव जीतकर सत्ता में आ गए हैं। ऐसे में स्काई वाक का निर्माण पूरा किये जाने की बात कहकर मूणत ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है।



 

नाफरमानी करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

मूणत ने यह भी कहा कि अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं करने वाले अफसरों पर गाज गिरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों को जेल में सुविधा उपलब्ध कराने वाले अफसरों के खिलाफ भी की जाएगी कार्रवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button