Big StoryNational

रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से चलेगी स्पेशल ट्रेन

 रायपुर।  छत्तीसगढ़  से स्पेशल ट्रेन से 4 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के लोकार्पण के बाद रामलला के दर्शन करने का सिलसिला प्रारंभ होगा। छत्तीसगढ़ से दो हजार लोग 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नए साल में पूरा होने के बाद इसका लोकार्पण 22 जनवरी को किया जाएगा। लोकार्पण के समय जहां देश-विदेश से की संख्या में वहां पर श्रद्धालु जुटेंगे। वहीं इसके बाद रामलला मंदिर ट्रस्ट द्वारा देशभर के राज्यों से अलग-अलग दिन में लोगों को बुलाकर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button