Uncategorized

कोयला तस्करी: अभिषेक की पत्नी रुजिरा से सीबीआई आज करेगी पूछताछ

कोलकाता। कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार पर सीबीआई की कार्रवाई से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सीबीआई आज यानि मंगलवार को इस घोटाले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ कर सकती है। यह पूछताछ सीबीआई के कोलकाता ऑफिस या रुजिरा के आवास पर सुबह 11 से 3 बजे तक होगी। बता दें कि इससे पहले सोमवार को रुजिरा बनर्जी ने सीबीआई के समन का जवाब देते हुए कहा कि कथित कोयला चोरी घोटाले में पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसी अपना एक दल मंगलवार को उनके घर पर भेजे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सीबीआई ने रविवार को जांच में शामिल होने के लिए रुजिरा को समन भेजा था।



मुझे नहीं पता कि जांच का विषय क्या है: रुजिरा
उन्होंने सीबीआई को लिखे एक पत्र में कहा कि हालाकि मैं इस कारण से अनभिज्ञ हूं कि मुझे पूछताछ के लिए क्यों बुलाया जा रहा है या जांच का विषय क्या है, आप अपनी सुविधानुसार कल 23 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दोपहर तीन बजे के बीच मेरे आवास पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप कब आएंगे कृपया इसकी जानकारी मुझे दे दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button