abhanpur

कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू ने जमा किया अपना नामांकन: CM बघेल हुए शामिल

रायपुर/अभनपुर(न्यूज टर्मिनल)।  अभनपुर क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार धनेन्द्र साहू ने गुरूवार को अपना नामांकन दाखिल किया। धनेन्द्र साहू रायपुर के गांधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा से सीधे रायपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन जमा किया। गुरूवार को कांग्रेस से रायपुर जिले के 6 प्रत्याशियों ने अपना नामाकंन जमा किया है।
इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल-बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी एकजुट हुए। वहीं सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज भी प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे थे।


कांग्रेस पार्टी पर भरोसा करती है छत्तीसगढ़ की जनता

इस अवसर पर प्रत्याशी धनेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेश सरकार पर भरोसा करती है। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया। हर वर्ग के लिए विकास कार्यों की सौगत दी है। इसी लिए छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ कांग्रेस पर ही भरोसा है। धनेन्द्र साहू के साथ अभनपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रूप से नवापारा नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, सौरभ शर्मा, जीत सिंग, गिरधारी साहू, रामा यादव, चतुर जगत, संध्या राव, अनूप खरे, अजय साहू, हेमंत साहनी, मंगराज सोनकर, शाहिद रजा, मेघनाथ साहू, दीपाली राजपूत, रमेश तिवारी, रामरतन निषाद, रामकुमार शर्मा आदि शामिल है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today