Big Storypolitics

कांग्रेस का संकल्प शिविर आज से : 15 दिनों में सभी विधानसभा तक पहुंचेगी पार्टी

मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस वरिष्ठ नेता लेंगे हिस्सा

रायपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस एक बार फिर विधानसभा स्तर पर संकल्प शिविरों की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस का संकल्प शिविर 11 अगस्त से शुरू होगा। 15-20 दिनों के भीतर 90 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प शिविरों को पूरा करने का टास्क दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर संकल्प शिविर बूथ चलो अभियान और इलेक्शन मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की। बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिलों के प्रभारी मौजूद रहे। हर मतदान केंद्र से संकल्प शिविरों में 10 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 2500 से 3 हजार कार्यकर्ता संकल्प शिविरों में शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर फोकस के लिए हर मतदान केंद्र पर एक सोशल मीडिया समन्वयक भी बनाया जाएगा। बूथ मैनेजमेंट पर भी फोकस होगा। संकल्प शिविरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे।
उत्तर विधानसभा का संकल्प शिविर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर विधानसभा का संकल्प शिविर शुक्रवार को खालसा स्कूल में किया जाना है। संकल्प शिविर में उत्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 201 बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ जोन सेक्टर बूथ वार्ड ब्लॉक के पदाधिकारी शामिल होंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button