Entertainment

कपिल शर्मा के घर में गूंजी बेटी की किलकारी, ट्वीट में लिखा, ‘बेटी हुई है’

कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी ।


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे बेटी हुई है । आपके आशीर्वाद की जरूरत है । सभी को प्यार। जय माता दी ।’ कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे ।

कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है । रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो मेरे पाजी । मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।’

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी । उन्होंने लिखा, ‘बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।’

फैंस दे रहे बधाई

कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम ने लिखा, ‘भाइया आपको बधाई ।’ फैंस भी कपिल को लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी पिछले साल 12 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था ।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button