Big StorySports

एशिया कप : भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, पहुंचा सुपर-4 में

 पालेकल। भारत ने सोमवार को यहां नेपाल को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 10 विकेट से हराकर एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में जगह बनाई। अब टीम का मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अंक के साथ सुपर चार में जगह बनाई जबकि नेपाल अपने दोनों मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। भारत में जब 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए थे, तब बारिश के कारण लगभग दो घंटे तक खेल रुका रहा। इसके बाद भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने 20.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 147 रन बनाकर जीत दर्ज की। रोहित ने 59 गेंदों पर छह चौकाें और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए जबकि गिल ने 62 गेंदों पर नाबाद 67 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है।



जडेजा-सिराज ने झटके 3-3 विकेट
भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव (10 ओवर में 34 रन) को कोई सफलता नहीं मिली। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने 61 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button