Sports

एशियाड में क्रिकेट टीम भेजने पर विचार करेगा बीसीसीआई

मुंबई । आखिरी बार 2014 एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामि ल किया गया था। इसमें मेंस कैटेगरी में श्रीलंका ने गोल्ड और अफगानिस्तान ने सिल्वर मेडल जीता था।आखिरी बार 2014 एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामि ल किया गया था। इसमें मेंस कैटेगरी में श्रीलंका ने गोल्ड और अफगानिस्तान ने सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया के एशियन गेम्स में खेलने को लेकर 7 जुलाई को मीटिंग करेगा। एशियाड चीन के हांगझोऊ शहर में 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक होगा। 2014 के बाद इस बार फिर 2022 एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया है। गेम्स में मेंस और विमेंस के टी-20 मुकाबले होंगे।
अब तक तीन बार एशियाड में क्रिकेट को शामिल किया गया, लेकिन भारत ने एक बार भी अपनी टीम नहीं भेजी। हालांकि, अगर भारतीय टीम भेजी भी जाती है तो वो बी स्क्वॉड ही जाएगा। क्योंकि मुख्य टीम उस दौरान वर्ल्ड कप की तैयारियां में जुटी होगी।
विमेंस टीम भी भेज सकते हैं
इस बार भारत के एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लेने की संभावनाएं बहुत है। क्योंकि बीसीसीआई 2028 ओलिंपिक्स में भी क्रिकेट को शामिल करने के निरंतर प्रयास कर रहा है। ऐसे में बीसीसीआई पुरुष के साथ महिला क्रिकेट टीम को भी एशियन गेम्स में उतार सकता है। भारतीय महिला टीम 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकी है, जो आईसीसी या एसीसी का इवेंट नहीं था। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीता था।
एशियाड में तीसरी बार क्रिकेट
2010 ग्वांगझू, चीन और 2014 इंचियोन, साउथ कोरिया में हुए एशियाड में भी मेंस और विमेंस क्रिकेट के इवेंट हुए थे। 2010 में बांग्लादेश ने मेंस और पाकिस्तान ने विमेंस कैटेगरी में गोल्ड जीता था। वहीं, 2014 में श्रीलंका की पुरुष और पाकिस्तान की महिला टीम चैम्पियन बनी थी। 2010 एशियाड में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, चीन, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया, नेपाल और मालदीव की मेंस टीमें शामिल हुई थीं। जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, चीन, नेपाल, थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और मलेशिया की टीमों ने महिला इवेंट में हिस्सा लिया था।
2014 में 13 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया था
श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हॉन्गकॉन्ग, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, दक्षिण कोरिया, चीन और मालदीव की पुरुष टीमों ने 2014 के एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन, हॉन्गकॉन्ग, जापान, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमों ने 2014 एशियाड में हिस्सा लिया था।
2018 में क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया
एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं, 2018 के दौरान इसमें क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया। 2022 में कोरोना महामारी के कारण एशियन गेम्स पोस्टपोन किए गए, अब 2023 में गेम्स होंगे, इसमें फिर से क्रिकेट को शामिल किया गया है। बैठक में भारतीय रिटायर्ड खिलाड़ियों के टी-20 लीग में हिस्सा लेने पर भी चर्चा होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एशियाड के अलावा विदेशी टी-20 लीग में भाग लेने के लिए रिटायर्ड खिलाडियों पर नीति, सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी, बीसीसीआई के मीडिया पार्टनर, वर्ल्ड कप के लिए टूर पैकेज ऑपरेटर पर चर्चा और मेंस, विमेंस टीम के प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चा होगी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today