June 11, 2026

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत-पाक में भिड़ंत कल

0
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत-पाक में भिड़ंत कल

चेन्नई । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह अपनी टीम के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के स्ट्राइक रेट से खुश हैं लेकिन वह एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ कल बुधवार को होने वाले महत्वपूर्ण मैच में आसानी से पेनल्टी कॉर्नर देने से बचना चाहते हैं। हरमनप्रीत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 3-2 से जीत के बाद कहा यह निश्चित तौर पर बेहद कड़ा मुकाबला होगा। हमें स्मार्ट हॉकी खेलनी होगी तथा अपनी वास्तविक रणनीति और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। हमें अपनी मूल संरचना पर कायम रहना होगा और मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा। अगर रक्षा पंक्ति पर गौर करें तो अमित रोहिदास और जरमनप्रीत सिंह बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। विरोधी टीमों के साथ भी ऐसा है जो खेल के लिए अच्छा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *