Big StoryVideo

आरंग से पुनः टिकट मिलने पर माता कौशिल्या और बाराडेरा धाम में माथा टेकने पहुंचे मंत्री डॉ. डहरिया

 मंदिर हसौद। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस पार्टी की पहली सूची जारी हो चुकी है। इसमें 30 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। आरंग आरक्षित विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 से कांग्रेस पार्टी इस बार पुनः मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के पर भरोसा जताते हुए उन्हें आरंग से प्रत्याशी बनाया गया है। आरंग से टिकट मिलने पर मंत्री डॉ. डहरिया सर्वप्रथम माता कौशिल्या धाम चंदखुरी पहुंचे। अपनी धर्मपत्नि शशकुन डहरिया व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ माता कौशिल्या के दर्शन कर माता से जीत का आशीर्वाद मांगा। तत्पश्चात् बाराडेरा धाम पहुंचकर बाबा गुरूघासीदास व गुरू अम्मरदास मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। साथ ही आरंग में बाबा बागेश्वर धाम में भगवान भालेनाथ व महामाया मंदिर में मां महामाया का भी दर्शन कर जीत का आर्शीवाद मांगा।



कांग्रेस पार्टी के द्वारा आरंग सीट से मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री डॉ. डहरिया का जगह-जगह स्वागत कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक, दिनेश ठाकुर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, रविशंकर धीवर पूर्व अध्यक्ष नपा. चंदखुरी, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जपनद पंचायत आरंग, चन्द्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नपा. आरंग, ओमप्रकाश यादव पूर्व अध्यक्ष नपा. मंदिर हसौद, आजूराम वंशे पूर्व अध्यक्ष नपा. समोदा, हेमलता डुमेन्द्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, नरिसंग साहू उपाध्यक्ष नपा. आरंग, भूषण साहू पिछड़ावर्ग जिलाध्यक्ष, केशरीमोहन साहू महिला जिलाध्यक्ष, देवनाथ साहू मंडी अध्यक्ष, के.के. चन्द्राकर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, रामचंद वर्मा जोन अध्यक्ष चंदखरी, जोईधाराम साहू जोन अध्यक्ष, भगवती धुरंधर जोन अध्यक्ष, शिव साहू जोन अध्यक्ष, ईश्वर जोगलेकर जोन अध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश साहू जोन अध्यक्ष, धन्ना साहू जोन अध्यक्ष, गौरव चन्द्रकार जोन अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण लोधी जोन अध्यक्ष, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, वतन चन्द्रकार, संजय चेलक, पिंटु कुर्रे, यादराम साहू, पवन धीवर, रेखराम पात्रे, सुनील बंदे, हरी बंजारे, रहमत उल्ला खान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button