CityDESK STORY

सावन के अंतिम सोमवार पर सोमनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पुलिस ने संभाली व्यवस्था

तिल्दा-नेवरा। सावन के अंतिम सोमवार को तिल्दा-नेवरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार रात से ही मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सोमवार देर रात तक जारी रहा। रायपुर समेत कवर्धा, गरियाबंद, बेमेतरा, बालोद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए मंदिर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, अंतिम सोमवार को मंदिर परिसर और आसपास के मेला क्षेत्र में करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।भारी भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस ग्रामीण की ओर से सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पार्किंग और पहुंच मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।


भारी भीड़ के बीच किसी विवाद या मारपीट की स्थिति में गंभीर चोट की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई की। जांच के दौरान श्रद्धालुओं के हाथों में पहने करीब 100 भारी कड़े जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित विवाद की स्थिति में हथियारनुमा वस्तुओं के इस्तेमाल और गंभीर चोट की आशंका को कम करना था।कांवड़ियों की देर रात तक रही आवाजाहीअंतिम सोमवार के अवसर पर विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांवड़िए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही सोमवार देर रात तक जारी रही। पुलिस जवानों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने का काम किया।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्थासुरक्षा व्यवस्था रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। एसडीओपी विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा श्री रमाकांत तिवारी और थाना प्रभारी धरसीवा श्री राजेंद्र दीवान सहित पुलिस बल ने मेला क्षेत्र में मोर्चा संभाला।पुलिस ने मंदिर परिसर, प्रमुख पहुंच मार्गों, पार्किंग और भीड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

भारी भीड़ के बावजूद पुलिस की सतर्कता, लगातार पेट्रोलिंग और समन्वित सुरक्षा व्यवस्था के चलते सोमनाथ मंदिर का सावन मेला शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस की ओर से संभावित विवाद, मारपीट और अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए, जिससे पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button