City

साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह में नॉर्थ जोन पुलिस की टीम द्वारा बैंकों में पहुंचकर नागरिकों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI फ्रॉड से बचाव के लिए बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नॉर्थ जोन के थाना पंडरी, थाना गुढ़ियारी, पुलिस चौकी रामनगर एवं थाना उरला क्षेत्र स्थित बैंकों में पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।


पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले (IPS) के मार्गदर्शन में, पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के नेतृत्व में संबंधित थाना एवं पुलिस चौकी स्टाफ द्वारा बैंक प्रबंधन के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा, पंडरी में बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत केनरा बैंक, विकास नगर गुढ़ियारी में बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के संबंध में जागरूक किया गया।पुलिस चौकी रामनगर क्षेत्र अंतर्गत SBI रामनगर मेन ब्रांच में भी बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत IDBI बैंक, सरोरा में साइबर जागृति अभियान के तहत बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।थाना खम्हारडीह क्षेत्र अंतर्गत SBI कचना शाखा में Cyber Awareness Program आयोजित कर बैंक ग्राहकों एवं स्टाफ को साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI फ्रॉड से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को OTP, UPI PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक एवं QR कोड से सावधान रहने तथा ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतने की समझाइश दी गई। साथ ही स्वयं जागरूक रहने एवं अपने परिवार, दोस्तों एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।नागरिकों को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने एवं साइबर जागरूकता अभियान से संबंधित QR कोड स्कैन कर अभियान से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button