National

राशिफल 15 अप्रैल : नवरात्रि के तीसरे दिन ग्रहों की स्थिति मध्यम, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

राशिफल-
मेष-
मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बजीजनों या रिश्‍तेदारों से थोड़ी समस्‍या हो सकती है। धन आने के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति काफी बेहतर है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान जरूर दें। बजरंग बली की अराधना करें।



वृषभ-बहुत बचकर पार करें। उर्जा का स्‍तर गिरा रहेगा। संक्रमित होने की आशंका दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। व्‍यापार की स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम कही जाएगी। हरी वस्‍तु पास रखें। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-क्रोध पर काबू रखें। साझेदारी में समस्‍या को थोड़े दिन बर्दाश्‍त करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। संक्रमण की आशंका दिखती है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

सिंह-चौतरफा अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं दिख रही है। भगवान विष्‍णु की शरण में बने रहें। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें और किसी भी प्रकार का कोई व्‍यापारिक रिस्‍क न लें। बाकी सारी चीजें ठीक चलेंगी।

कन्‍या-सम्‍मान पर कोई ठेस न पहुंचे। मान-प्रतिष्‍ठा पर भी कोई आंच न आए इसका ध्‍यान रखें। अति धार्मिक बनने से भी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम पहले से बेहतर और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति करीब-करीब अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रिस्‍क न लें लेकिन ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए व्‍यापार की शुरुआत अभी रोकिए। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य में उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम की स्थिति आपकी पहले से बेहतर है। काली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विरोधियों की एक नहीं चल पाएगी, स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। पैरों में चोट न लगे। ननिहाल पक्ष से कोई अशुभ समाचार न मिले, इसका ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम पहले से सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक चल रहे हैं। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-संतान पक्ष थोड़ी परेशानी में दिख रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं या प्रेम पक्ष को लेकर मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा। अस्‍थाई अवसाद की स्थिति दिख रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी परेशानी में दिख रही है। अनियमित रक्‍तचाप के शिकार हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-पराक्रम रंग लाएगा। लोगों के साथ से जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। बस अच्‍छे लोगों का साथ दीजिए। नाक, कान, गले की तकलीफ न हो इसका ध्‍यान रखें। प्रेम संक्रमित दिख रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप करीब-करीब सही चल रहे हैं। काली वस्‍तु का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button