RAIPUR NEWS TERMINAL DESK

रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्रीगुरु ज्वेलर्स में सेंधमारी का खुलासा, पति-पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्रीगुरु ज्वेलर्स में सेंधमारी का खुलासा, पति-पत्नी समेत पांच गिरफ्तार


रायपुर, 15 अगस्त। रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्रीगुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का टिकरापारा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुकान की दीवार तोड़कर जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, दो एक्टिवा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।घटना 10 अगस्त की सुबह सामने आई थी। दुकान संचालक निमाई डोन्डा को चोरी की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान दुकान की दीवार टूटी मिली और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद टिकरापारा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिसमामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की 10 से अधिक टीमें बनाई गईं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के हजारों फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय कर हाल में जेल से बाहर आए चोरी के आरोपियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई।जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला के बारे में जानकारी मिली। पुरानी बस्ती निवासी आकांक्षा सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।रेकी के बाद बनाई चोरी की योजनापूछताछ के आधार पर पुलिस ने उषा उर्फ सपना खुंटे, लोकेश राव उर्फ विकास, एम. मोहन राव उर्फ मोनी और मिराज आलम को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच के अनुसार, लोकेश राव उर्फ विकास और एम. मोहन राव ने ज्वेलरी दुकान की पहले रेकी की और चोरी की योजना तैयार की थी। इसके बाद उन्होंने लोकेश की पत्नी उषा उर्फ सपना खुंटे, आकांक्षा सोनी और मिराज आलम को भी योजना में शामिल किया।पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान एम. मोहन राव और मिराज आलम दुकान में दाखिल हुए, जबकि लोकेश राव आसपास निगरानी कर रहा था। चोरी के बाद आरोपियों ने जेवरात आपस में बांट लिए।करीब 7.50 लाख रुपये का माल बरामदपुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 2 किलोग्राम चांदी के जेवरात, सोने का लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल दो एक्टिवा और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये बताई गई है।पहले भी आपराधिक मामलों में रह चुके हैं आरोपीपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से तीन पहले भी जेल जा चुके हैं। एम. मोहन राव उर्फ मोनी के खिलाफ जीआरपी दुर्ग में हत्या के चार और चोरी का एक मामला दर्ज रहा है। वह हत्या के एक मामले में 10 वर्ष की सजा भी काट चुका है।लोकेश राव उर्फ विकास के खिलाफ भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। वहीं उसकी पत्नी उषा उर्फ सपना खुंटे भी टिकरापारा थाने के एक पुराने मामले में जेल जा चुकी है।पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button