April 26, 2026

रायपुर में बुलडोजर से हुआ भाजपा की परिवर्तन यात्रा का स्वागत

0
001

रायपुर । प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने परिवर्तन यात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंची। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। बुलडोजर पर चढ़कर नेताओं को फूल-मालाएं पहनाई गईं। भाजपा बुलडोजर पॉलिटिक्स छत्तीसगढ़ में भी करना चाहती है। खासकर अरुण साव इसे लेकर बयान देते रहे हैं कि भाजपा की सरकार आई तो अपराधियों पर यूपी की तरह बुलडोजर चलेंगे।




भाजपा की यह यात्रा भाटापारा से होती हुई रायपुर के धरसींवा विधानसभा पहुंची थी। इसके बाद रायपुर शहर की चारों विधानसभा में रोड शो हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने इस रोड शो में हिस्सा लिया। सभा में दिवस यात्रा प्रभारी गणेशशंकर मिश्रा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा में लोग खुद जुड़ रहे हैं। सभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री किशन राव कराड भी शामिल हुए। रायपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने 10 से अधिक बुलडोजर से फूल बरसा कर स्वागत किया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा बाइक रैली निकालकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा की अगुवाई की। भाजपा कार्यकर्ता ढोल – नगाड़े, फूल माला लेकर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परिवर्तन रथ के साथ साथ बाइक – कार से चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *