Big Storypolitics

राजनाथ आज पाटन में लेगें सभा, 13 को पीएम और 15 को अमित शाह का रोड शो

रायपुर। प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के पहले भाजपा ने पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी राष्ट्रीय प्रचारकों की लगातार सभाएं हो रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में शनिवार को सभा होगी। इसी के साथ उनकी दो सभाएं सरगुजा संभाग में होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतिम दो सभाएं 13 नवंबर को महासमुंद और मुंगेली में होगी। इसी के साथ अब रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थान पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का 15 नवंबर को रोड शो कराने की तैयारी है।
दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार अब अंतिम चरण में है। प्रचार 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा। इसके पहले भाजपा ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर सभाएं कराने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश के नेताओं के साथ लगातार राष्ट्रीय नेताओं को भी बुलाकार सभाएं की जा रही हैं। पहले चरण के चुनाव के बाद अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी प्रदेश भर में सभाएं कर रहे हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button