June 11, 2026

यूएस ओपन : 43 साल 6 महीने के बोपन्ना मेंस डबल्स के फाइनल में

0
यूएस ओपन : 43 साल 6 महीने के बोपन्ना मेंस डबल्स के फाइनल में

ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

न्यूयॉर्क। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एबडेन यूएस ओपन 2023 के मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंच गए है। इस जीत के बाद 43 साल 6 महीने के बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। बोपन्ना से पहले यह रिकॉर्ड कनाडा के डैनियल नेस्टर के नाम था। बोपन्ना 13 साल बाद इस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले, साल 2010 में फाइनल में पहुंचे थे। तब बोपन्ना के पार्टनर पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरेशी थे। यह दूसरी बार है कि बोपन्ना किसी ग्रैंडस्लैम मेंस डबल्स फाइनल में पहुंचे हैं।
फ्रांस की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया
टूर्नामेंट न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। बोपन्ना ने मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एबडेन के साथ गुरुवार रात को 5 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फ्रांस जोड़ी पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट और निकोलस माहुत को 7-6 (7-3), 6-2 से हराया। मुकाबला 1 घंटे 34 मिनट तक चला।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *