CityRAIPUR

मिट्टी के दीये से बड़ा संदेश: CM साय ने मीरा से खरीदारी कर बढ़ाया स्वावलंबन का हौसला

मरीन ड्राइव पर अचानक रुका मुख्यमंत्री का काफिला, मीरा से खरीदा मिट्टी का दीयाविष्णु देव साय ने दीया खरीदकर महिला के श्रम और स्वावलंबन को दिया सम्मान, ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान से जुड़ने की अपील


रायपुर, 15 सितंबर 2026। तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक उसके पसरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मीरा से बातचीत की और आगामी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से मिट्टी का एक दीया खरीदा।मुख्यमंत्री ने दीये के बदले मीरा को एक हजार रुपये दिए। इस दौरान उन्होंने महिला से उसके काम और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने यह भी पूछा कि उसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।मीरा ने बताया कि उसका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुला है और उसे महतारी वंदन योजना की राशि भी नियमित रूप से मिल रही है। मुख्यमंत्री ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की वास्तविक सफलता तभी है, जब उनका लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहन का संदेशमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क किनारे छोटे व्यवसाय करने वाले विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाले लोग अपनी मेहनत से परिवार की आजीविका चला रहे हैं। स्थानीय उत्पाद खरीदना उनके हुनर और मेहनत को सम्मान देने के साथ उनकी आय को भी सहारा देता है।उन्होंने कहा कि मिट्टी का दीया केवल रोशनी का साधन नहीं, बल्कि आशा, सकारात्मकता और सेवा भावना का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी भावना के साथ लोगों को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है।

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने जैसे कार्यों को जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।मरीन ड्राइव पर मुख्यमंत्री की इस सहज मुलाकात ने स्थानीय श्रम, स्वावलंबन और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button