CityDESK STORY

भाजपा पार्षद की कार पर पथराव, मारपीट के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

बाइक विवाद के बाद किया पीछा, बैरन बाजार में कार का शीशा तोड़ा; CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस


रायपुर, 22 सितंबर। आजाद चौक इलाके में विवाद के बाद भाजपा पार्षद की कार का पीछा कर कथित तौर पर पथराव और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पार्षद प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ गणेश पंडाल देखने निकले थे। आमापारा क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों से वाहन चलाने को लेकर उनका विवाद हो गया। बाद में दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के हवाले किया गया।आरोप है कि थाने से बाहर आने के बाद दोनों युवकों ने पार्षद की कार का पीछा किया।

बाठिया नर्सिंग होम के पास उन्होंने कार पर पत्थर फेंके। इसके बाद बैरन बाजार क्षेत्र में भी कार का पीछा कर पीछे के शीशे पर पत्थर मारा, जिससे कांच टूट गया।घटना के बाद पार्षद ने परिवार और समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने CCTV फुटेज और घटना में इस्तेमाल वाहन के नंबर की मदद से आरोपियों की पहचान की।पुलिस ने कृष यादव (19) और आदित्य सिंह ठाकुर (22), निवासी खो-खो पारा, पंकज गार्डन के पास, को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धारा 296, 125, 324(1) और 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button