Big StoryState

भरोसे का सम्मेलन 13 को , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे होंगे शामिल

रायपुर।  विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी जांजगीर से चुनावी शंखनाद करेगी। 13 अगस्त को पुलिस ग्राउंड में भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे विशेष रूप से शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के इस प्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट व पीसीसी के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि आगामी नवंबर दिसंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनावी तैयारी के मद्देनजर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं तो वही प्रधानमंत्री का दूसरी बार दौरा पड़ोसी जिला रायगढ़ में होने वाला है। इधर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में भी चुनावी तैयारियां नजर आने लगी है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में 13 अगस्त को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ में इस प्रथम कार्यक्रम को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button