Sports

पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं ‍!

– आईसीसी ने मांगा पीसीबी से जवाब
– 5 अक्टूबर से भारत में होना है वनडे वर्ल्ड कप


नई दिल्ली। वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में एशिया कप होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। भारत पहले ही कह चुका है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकता है। ऐसे में एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू या किसी अन्य देश में कराए जाने की बात चल रही है। हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।
अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप की मेजबानी भारत कर रहा है। पाकिस्तान को गारंटी देनी होगी कि अक्टूबर में उसकी टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आ रही है या नहीं। आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस लाहौर पहुंचे हैं। ताकि वह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन हासिल कर सकें। वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत में होना है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button