Big StoryCity

पद्मश्री पंडवानी गायिका ऊषा बारले के निवास पर पहुंचे अमित शाह

बोली ऊषा बारले 22 मार्च को आने का वादा किया 22 जून को पूरा कर दिया हम सब गौरवान्वित है


रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दोपहर डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचे और वहां से सीधे प्रदेश की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री ऊषा बारले के निवास के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने पर श्रीमती बारले, उनके पति अमरदास बारले, पुत्र-पुत्रियों एवं परिजनों ने पुष्पगुच्छ से श्री शाह का भावभीना स्वागत किया। श्रीमती बारले ने बताया कि पद्मश्री अलंकरण समारोह पर उन्होंने (श्रीमती बारले ने) श्री शाह को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया था जिसे केन्द्रीय मंत्री ने अपना वादा पूरा करके तीन महीने में ही निभाया। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 20 मिनट तक पंडवानी गायिका पद्मश्री श्रीमती बारले के घर पर रुके। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर सारगर्भित चर्चा हुई। पद्मश्री श्रीमती बारले के निवास पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने ठेठरी, खुरमी आदि छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुत्फ भी उठाया। इस दौरान श्री शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी साथ रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button