Big StoryState

20 लाख की चोरी की रिपोर्ट, पलंग के नीचे मिले 2.76 करोड़ कैश

अब आयकर विभाग करेगी पूछताछ

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वार्ड क्रमांक-3 में व्यापारी के घर बुधवार तड़के करीब 20 लाख रुपए की चोरी हो गई। इधर इस चोरी में नया मोड़ तब आ गया, जब जांच करने पहुंची पुलिस को व्यापारी के पलंग के नीचे 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए नगद मिले। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात भटगांव के प्रतिष्ठित शोभित नामदेव के घर चोरी हुई। पूरा परिवार रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। बुधवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुसा। पूजा घर में रखी अलमारी से चोर 15 लाख रुपए नगद और 5 लाख रुपए के सोने के गहने चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब पुलिस को व्यापारी के कमरे में पलंग के नीचे से 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए कैश मिले। इतनी बड़ी रकम इस तरह से पलंग के नीचे छिपाकर रखा हुआ देखकर पुलिस के होश उड़ गए।
पुलिस ने बुधवार को नोट गिनने की मशीन मंगाई। नोटों की गिनती के बाद रकम 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए निकली। पुलिस 20 लाख की चोरी के मामले में भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी चोरी कर भागता दिखाई दिया। वहीं करोड़ों रुपए मिलने के मामले में पुलिस व्यापारी से पूछताछ करने की तैयारी में है। आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button