April 26, 2026

 दक्षिणावर्ती दुर्लभ शंख का श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

0
IMG-20231114-WA0025

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)।दीपावली पूजन संपन्न होने के पश्चात महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ ने श्रद्धालुओं को दक्षिणावर्ती दुर्लभ शंख का दर्शन कराया उल्लेखनीय है कि इस शंख का दर्शन श्री दूधाधारी मठ में केवल दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्राप्त होता है। जैसे ही महाराज जी लक्ष्मी पूजन के पश्चात इस शंख को लेकर बाहर निकले लोगों की भीड़ लग गई सभी ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने बताया कि यह शंख श्रद्धालुओं की मनोकामना को पूर्ण करता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *