छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के विभाग और जिलों में बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ कलेक्टरों का तबादला कर उन्हें दूसरे जिलों की कमान सौंपी गई है।

इस फेरबदल में नगरीय प्रशासन, आदिम जाति विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, खेल एवं युवा कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विभाग प्रभावित हुए हैं।
प्रमुख बदलाव सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है
जबकि भुवनेश यादव को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को कांकेर कलेक्टर के पद से हटाकर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कुंदन कुमार को कांकेर और अमृत विकास तोपनो को मुंगेली कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जयश्री जैन को सक्ती कलेक्टर बनाया गया है। वहीं तुलिका प्रजापति को कबीरधाम जिले की कमान दी गई है।
गरियाबंद के मौजूदा कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
भोसकर विलास संदिपान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
हिना अनिमेष नेताम को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं रोमा श्रीवास्तव को जिला पंचायत सरगुजा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की जिम्मेदारी के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया है।
बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं विवेक आचार्य की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।
कई जिलों में बदले कलेक्टर इस प्रशासनिक फेरबदल का असर प्रदेश के कई जिलों पर पड़ा है। कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कलेक्टर स्तर पर बदलाव किया गया है। शासन के इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक कामकाज की नई व्यवस्था लागू होगी।



