गांधी-शास्त्री जयंती पर रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा, शिक्षा मंत्री ने किया ‘प्रयास’ और ‘तारुण्य वार्ता’ का विमोचन

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद एवं संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
‘प्रयास’ पत्रिका और ‘तारुण्य वार्ता’ पुस्तक का विमोचनकार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन किया। इसके साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और यूनिसेफ के सहयोग से तैयार पुस्तक ‘तारुण्य वार्ता’ का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक किशोरावस्था और मासिक धर्म जैसे विषयों पर जागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।मंत्री ने संस्था की नई वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से पहुंचे स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित किया गया।प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेशशिक्षा मंत्री ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचार तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा का उद्देश्य विभिन्न आस्थाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव का संदेश देना है।उन्होंने स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े बच्चों और युवाओं से सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।हर स्काउट लगाए एक पौधागजेन्द्र यादव ने कहा कि स्काउट-गाइड की गतिविधियां केवल नियमों और प्रतिज्ञाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके मूल्यों को व्यवहार में उतारना जरूरी है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक स्काउट और गाइड कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भारत की विविधता उसकी महत्वपूर्ण विशेषता है। विभिन्न धर्मों, आस्थाओं और परंपराओं के प्रति सम्मान सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करता है।
उन्होंने युवाओं से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेशसर्वधर्म प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों को याद करते हुए शांति, प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने सर्वधर्म समभाव की भावना को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम अध्यक्ष चंदू लाल साहू, औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य बीज विकास निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, राज्य केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, विधायक मोती लाल साहू सहित विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष और अन्य अतिथि मौजूद रहे।



