City

कैंसर की रोकथाम और समय पर इलाज के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 19 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आयोजित चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में समय पर पहचान, आधुनिक उपचार के साथ मरीज का मनोबल और परिवार-समाज का सहयोग भी जरूरी है।


‘Restoring Balance to Cancer Care’ थीम पर आयोजित कॉन्क्लेव में 200 से अधिक राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग, उपचार और नई तकनीकों पर मंथन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख रुपए तक उपचार सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान में करीब 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जबकि लगभग 40 हजार लोगों को बीमारी की पहचान के बाद उपचार से जोड़ा गया।उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में 100 एकड़ में 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी विकसित की जा रही है, जिससे प्रदेश में आधुनिक और सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कैंसर मरीजों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार किया जाएगा। साथ ही सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button