DESK STORY

कलपतरु के निर्माण स्थल पर दो मशीनों में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

बचेली में कंपनी की दो भारी मशीनों में आग, पुलिस ने नक्सली घटना से किया इनकार



दंतेवाड़ा/बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित परियोजना क्षेत्र में कलपतरु कंपनी की दो भारी मशीनों में आग लगने की घटना से देर रात हड़कंप मच गया। घटना 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। आग एक एक्सकेवेटर और क्रेन के इंजन वाले हिस्से में लगी।जानकारी के मुताबिक, कंपनी के साइट पर खड़ी मशीनों से देर रात धुआं और आग निकलती दिखाई दी। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने तत्काल इसकी सूचना दी और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास खड़ी अन्य मशीनों और संसाधनों को नुकसान होने से बचा लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में दोनों मशीनों के इंजन क्षेत्र में आग लगने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मशीनों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आग लगाई हो सकती है।नक्सली वारदात की आशंका, लेकिन नहीं मिला ठोस सबूतमशीनों में आग लगाने की घटना के बाद इलाके में नक्सली वारदात की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसे नक्सली घटना मानने से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार मौके से कोई नक्सली पर्चा या ऐसा स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला है, जिसके आधार पर घटना को नक्सली गतिविधि से जोड़ा जा सके।पुलिस अब घटना के पीछे की वजह और आग लगाने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, आसपास की गतिविधियों और घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल मामले की जांच जारी है। आग जानबूझकर लगाई गई थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button