CityRAIPUR NEWS TERMINAL DESK

सेलून से 7.32 लाख का सामान लेकर फरार कर्मचारी हावड़ा से गिरफ्तार

रायपुर। फाफाडीह चौक स्थित एक यूनिसेक्स सेलून से करीब 7.32 लाख रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हुए कर्मचारी को गंज थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विग, हेयर एक्सटेंशन, ब्यूटी प्रोडक्ट और मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत पुलिस को मिली थी।पुलिस के मुताबिक, ब्लू हैवन विग हब एंड यूनिसेक्स सेलून के संचालक अक्षय कुमार राजवाड़े ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुकान में कामकाज और देखरेख के लिए 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल निवासी जमीर मुल्ला को कर्मचारी के तौर पर रखा गया था। वह दुकान में ही रहकर काम करता था।बताया गया कि 28 जुलाई की रात जमीर मुल्ला अपने साथी कर्मचारी कृष्णा पाल के साथ दुकान में सोया था। रात में कृष्णा पाल की नींद खुली तो जमीर वहां नहीं था। इसके बाद दुकान में रखे सामान की जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में विग और अन्य सामान गायब मिला।दुकान संचालक के अनुसार, करीब 70 पुरुषों के विग, लगभग 28 हेयर एक्सटेंशन विग, ब्यूटी प्रोडक्ट और एक रियलमी मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 32 हजार रुपये बताई है।मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गंज थाना पुलिस ने दुकान संचालक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के हावड़ा में होने की जानकारी पुलिस को मिली।इसके बाद पुलिस टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और आरोपी जमीर मुल्ला को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी: जमीर मुल्ला, उम्र 29 वर्ष, निवासी हावड़ा, पश्चिम बंगाल।


News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button