City

आदिवासी परिवार की हिंदू धर्म में हुई वापसी

हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता: उत्तम वर्मा

धमतरी। विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक चित्रोत्पला परिसर प्रांगण में विहिप विभाग मंत्री उत्तम वर्मा, विहिप जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन, विहिप जिला सहमंत्री रंजीत साहू व जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभाग मंत्री उत्तम वर्मा ने कहा कि आज देश में बहुसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान ग्राम कंडेल में एक आदिवासी परिवार की हिंदू धर्म में ससम्मान वापसी कराई गई। जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन ने बताया कि जिले में विहिप- बजरंग दल के साथ तेजी से युवक, युवतियां जुड़ रहे हैं। आगे बताया कि जल्द ही एक विशाल रैली जिला मुख्यालय में निकाली जायेगी। आगे कहा कि भेदभाव मुक्त हिंदू समाज बनाने के लिए सभी एकजुट होकर आगे आएं एवं समरसता का भाव जगाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू के घर से एक व्यक्ति को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से जुड़ना चाहिए ताकि वह हिंदू समाज के संस्कार सीख सके तथा हिंदू समाज का नव निर्माण कर सकें।
जिला सहमंत्री रंजीत साहू ने कहा कि आज पूरे देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। यह सोचने वाली बात है। वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण छत्तीसगढ़ में हिंदू समाज धर्मांतरण और लव जिहाद से प्रताड़ित है। आगे कहा कि देश में समान नागरिकता कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि हमें एकजुट होकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को कड़ा सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि अब हिंदू जाग चुका है अब हिंदू अत्याचार नहीं सहेगा। बैठक में आगामी कार्यक्रम अखंड भारत संकल्प दिवस, विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस, हिंदू हिचिंतक अभियान, गोपाष्टमी, गीता जयंती, सत्संग अभियान सप्ताह, सामाजिक समरसता संगोष्ठी कार्यक्रम, धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, वन भ्रमण सहित कई कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button