April 26, 2026

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में योगेश ने जीते दो स्वर्ण

0
0000

जकार्ता। भारतीय निशानेबाजों का एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है और योगेश सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। योगेश ने 573 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। ओमान के मुराद अल बालुशी (570) दूसरे और इंडोनेशिया के अनंग यूलियांतो (567) तीसरे स्थान पर रहे। भारत के पंकज यादव (567) और अक्षय जैन (564) क्रमश: चौथे और छठे स्थान पर रहे। भारतीय तिकड़ी ने 1704 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। कुवैत में शॉटगन क्वालीफायर में लक्ष्य ने छह निशानेबाजों के फाइनल में 33 निशाने लगाकर कांस्य पदक जीता। वह क्वालीफिकेशन दौर के बाद 119 अंक के साथ चौथे स्थान पर थे। ईरान के मोहम्मद बेरानवांद ने 40 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शूट ऑफ में चीन के युहाओ गुओ को पछाड़ा। भारत की श्रेयसी, मनीषा कीर और भव्या त्रिपाठी ने टीम वर्ग में कुल 328 स्कोर करके रजत पदक जीता । चीन को स्वर्ण और कजाखस्तान को कांस्य मिला।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *