Big StoryCSCSSports

क्रिकेट : वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन के ट्रायल में 76 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

आरडीसीए मैदान रायपुर में हुआ हुआ आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वर्ष 2026-27 सत्र हेतु वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के ट्रायल की प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। ट्रायल के लिए प्रदेश के सभी जिलों को पाँच विभिन्न जोनों में विभाजित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को सेन्ट्रल जोन का ट्रायल आरडीसीए मैदान, तेलीबांधा, रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ट्रायल में रायपुर, महासमुंद एवं भिलाई जिले की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेन्ट्रल जोन ट्रायल में कुल 76 खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिसमें अंडर-15 वर्ग की 25 तथा अंडर-19 वर्ग की 51 खिलाड़ी शामिल रहीं। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का चयन एवं मूल्यांकन उनकी विशेषज्ञता के आधार पर किया गया। खिलाड़ियों को प्रारंभिक बल्लेबाज, मध्यक्रम बल्लेबाज, तेज गेंदबाज तथा स्पिन गेंदबाज वर्गों में विभाजित कर ट्रायल लिया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है, जिससे राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व मजबूत हो सके।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button