Big StoryCSCSState

वुमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट : छत्तीसगढ़ की खराब शुरूआत, दिल्ली ने दर्ज़ की 135 रनों से जीत

छत्तीसगढ़ के लिए ऐश्वर्या ने बनाए सबसे ज्यादा 32 रन



रायपुर। सीनियर वुमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 में छत्तीसगढ़ की टीम का तीसरा मैच मंगलवार को चंडीगढ में दिल्ली टीम के विरुद्ध खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाये। दिल्ली की ओर से श्वेता सेहरावत ने सर्वाधिक 76 रन बनाये। उनके अतिरिक्त प्रज्ञा रावत ने 56 तथा नजमा ने नाबाद 22 रन बनाये। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से सलोनी डोंगरे ने 3 विकेट तथा महक नरवसे ने 2 विकेट प्राप्त किया। 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 36.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 65 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ़ की शुरुआत काफी खराब रही। छत्तीसगढ़ की ओर से ऐश्वर्या सिंह ने 32 रन तथा यीशा भारती देवांगन ने 17 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से मधु ने 4 विकेट, सोनी यादव एवं सुमिति सोनी ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। दिल्ली ने मैच 135 रन से जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button