Uncategorized

जनपद सदस्य और कृषि सभापति ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जनपद सदस्य और कृषि सभापति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव शुक्रवार को घर के पास ही पेड़ से लटकता हुआ मिला। हालांकि उनकी खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने उनका शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दूधगांव निवासी दासुराम सोढ़ी तीन बार लगातार सरपंच रह चुके थे। शुक्रवार सुबह उनका शव घर के पास ही पेड़ पर गमछे से लटका हुआ मिला। इस बार वे जनपद सदस्य का चुनाव लड़े थे और जीतने के बाद कोंडागांव जनपद में कृषि सभापति के पद पर आसीन थे। आशंका जताई जा रही है कि देर रात ही उन्होंने फंदा लगाया है।
मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे
तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया था। इस बातचीत में दासुराम सोढ़ी भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि दो-चार दिनों से परेशान चल रहे थे। किसी से बात और मुलाकात भी नहीं कर रहे थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के बाद भी बिना किसी से ज्यादा बात किए चले गए थे। उनके जाने से कांग्रेसियों में शोक की लहर है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button