April 26, 2026

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस जॉइन की, बजरंग किसान कांग्रेस के चेयरमैन बने

0
vinesh

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। विनेश फोगाट को जुलाना से और भूपिंदर सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से टिकट दी गई है। विनेश फोगाट शुक्रवार (आज) को ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। उनके साथ बजरंग पुनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।



विनेश फोगाट ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस में शामिल होने पर विनेश फोगाट ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देती हूं। कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है। हम जब सड़क पर घसीटा जा रहे थे, तो बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं, जो महिलाओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस ‘सड़क से संसद’ तक महिलाओं के लिए लड़ रही है।

कांग्रेस के जरिए करेंगे देश की सेवा

विनेश फोगाट ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी है। वह अभी खत्म नहीं हुई है। मामला कोर्ट में चल रहा है। हम वो लड़ाई भी जीतेंगे। आज नया मंच हमें मिल रहा है, जिसकी मदद से हम देश की सेवा के लिए काम करेंगे। जिस तरह से हमने अपना खेल दिल से खेला, हम अपने लोगों के लिए काम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

मैं अपनी बहनों से कहना चाहती हूं कि आपके लिए कोई नहीं है, तो मैं उनके साथ हूं। कांग्रेस पार्टी वहां होगी। मैंने यह महसूस किया है। मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि हम निश्चित रूप से वहां होंगे।

बजरंग ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

बजरंग पुनिया ने कहा कि बीजेपी आईटी सेल यह दिखा रही है कि हम सिर्फ राजनीति करना चाहते थे। हमने सभी महिला बीजेपी सांसदों को हमारे साथ खड़े होने के लिए लिखा था, लेकिन वे फिर भी नहीं आईं। हम जानते हैं कि भाजपा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के साथ खड़ी है। कांग्रेस सहित अन्य सभी दल हमारे साथ खड़े हैं। हम कांग्रेस पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जिस दिन विनेश ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, देश खुश था अगले दिन हर कोई दुखी था। उस समय एक आईटी सेल जश्न मना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *