April 26, 2026

अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर में मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

0
03

बिलासपुर। सोमनाथ महादेव मंदिर केवल एक ज्योतिर्लिंग ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और भारतीय सभ्यता की अडिग आत्मा का प्रतीक है। बीते एक हजार वर्षों में इस पावन धाम पर अनेक बार आक्रमण हुए, लेकिन हर बार यह मंदिर और अधिक दृढ़ता, भव्यता और आत्मविश्वास के साथ पुनर्निर्मित होकर खड़ा हुआ। यह तथ्य प्रमाणित करता है कि सनातन संस्कृति को चुनौती दी जा सकती है, पर उसे पराजित नहीं किया जा सकता।



सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। यह पर्व भारत की सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने, आस्था को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक एवं राष्ट्रवादी अभियान है।

इसी क्रम में बिलासपुर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में नगर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक श्री अग्रवाल ने जेल रोड स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने ओंकार मंत्र का जाप करते हुए क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, आस्था और अस्मिता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी सनातन संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया, वे इतिहास के गर्त में समा गए, जबकि हमारी संस्कृति आज पहले से अधिक सशक्त होकर खड़ी है। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने तथा राष्ट्र के प्रति आत्मगौरव की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शक्ति केंद्रों में स्थित शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव सहित स्नेहलता शर्मा, चंदना गोस्वामी, महेश चंद्रिका पूरे, संजय यादव, नारायण गोस्वामी, जगदीश साहू, अमित तिवारी, नारायण तवरकर, रोशन सिंह, मोनू रजक, संजय गुप्ता, नीरज वर्मा, राहुल ताम्रकार, कविता वर्मा, रीना गोस्वामी, पूजा खत्री, सावित्री दुबे, अपराजिता सिंह, कुंतल, शरद यादव, दीपक सोनवानी, प्रहलाद दुसेजा, गोलू पिल्ले एवं करण पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *